Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : जिले के SSP प्रभात कुमार ने अपनी पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।…

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में धनबाद SSP प्रभात कुमार
धनबाद : जिले के SSP प्रभात कुमार ने अपनी पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच IPS अधिकारियों को जगह मिली है। इनमें धनबाद SSP प्रभात कुमार के अलावा पाकुड़ SP अनुदीप सिंह, विशेष शाखा SP हृदीप पी. जनार्दन, गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार और सिमडेगा SP श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल हैं।

धनबाद जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं है। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और साइबर क्राइम के साथ-साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में SSP प्रभात कुमार का देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार, पुलिस कप्तानों के चयन में सिर्फ अपराध नियंत्रण को ही आधार नहीं बनाया गया। नेतृत्व क्षमता, जनमित्र पुलिसिंग, नवाचार, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, संकट प्रबंधन, जवाबदेही, जनसंपर्क और पुलिस की सार्वजनिक छवि जैसे कई पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया।

यानी पुलिसिंग का आकलन केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से नहीं, बल्कि जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और कार्यशैली को भी आधार बनाकर किया गया है।

अब चयनित अधिकारियों में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अलग सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में झारखंड के इन पांच IPS अधिकारियों के सामने टॉप-25 में जगह बनाने की अगली चुनौती होगी। फिलहाल धनबाद SSP प्रभात कुमार का टॉप-100 में शामिल होना जिले की पुलिसिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp