
ब्यूरो रिपोर्ट,
असम के नागांव जिले में एक CRPF अधिकारी ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी, और एक अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिसकी जांच जारी है।
असम के नागांव जिले में एक सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक अन्य को घायल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली।
घटना नागांव के कटिमारी स्थित 34 बटालियन कैंप की है। नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परिमिता सरकार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ड्यूटी पर तैनात ASI/GD बल्लानी प्रेमाबारम ने अपने साथियों पर गोली चला दी।
*खुद को मार ली गोली*
उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारी ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अधिकारी के गोली चलाने से दो जवानों HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल घायल हो गए।
गोविंद श्रीपुल को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। CRPF और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

CRPF अधिकारी ने नागांव में








