
स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि कोडरमा जिले के लाखों छात्रों, अभिभावकों एवं युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। इस जनहित के अभियान में आगे आकर सहयोग देने की अपील की : प्रकाश रजक
कोडरमा।शिक्षा व शैक्षणिक संस्थान बचाओ,छात्रों-नौजवानों का भविष्य बचाओ, कोडरमा बचाओ” अभियान के तहत जे.जे. कॉलेज सहित कोडरमा जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के विरोध में शनिवार को जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति कोडरमा का एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित कांके आवास पर कांके विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक में समिति के अध्यक्ष महेश भारती एवं सह सचिव मो. अली शाद भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय परिवर्तन से कोडरमा जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के समक्ष उच्च शिक्षा,आर्थिक बोझ, आवागमन तथा भविष्य को लेकर गंभीर समस्याएं उत्पन्न होंगी। जिस पर विधायक सुरेश बैठा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शून्यकाल के दौरान इस महत्वपूर्ण जनहित एवं छात्रहित के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि कोडरमा जिले के डिग्री कॉलेजों की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय,हजारीबाग में ही बनी रहे। इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रवक्ता एवं कोडरमा निवासी मो. शकील अंसारी से भी मुलाकात की। उन्होंने भी कोडरमा की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्र आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन देने तथा पार्टी स्तर पर इस मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठवाने का आश्वासन दिया। वही जे.जे. कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं,बल्कि कोडरमा जिले के लाखों छात्रों,अभिभावकों एवं युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहित के अभियान में आगे आकर सहयोग देने की अपील की।









