Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव- 2026 संपन्न, स्कूली बच्चे बच्चियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिल को जीत लिया.

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
.स्कूली बच्चे बच्चियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिल को जीत लिया,

कार्यक्रम की खूब हुई चर्चा.प्रतिभावान को मिला सम्मान,

शहीदों की पावन धरती डोमचांच नगर पंचायत में संचालित श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव- 2026 रविवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. वार्षिकोत्सव का उद्घाटन देवाधिदेव भगवान शंकर,ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं श्री महेश एकेडमी के संस्थापक प्रख्यात् शिक्षाविद् महेश्वर प्रसाद के चित्रों पर अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं नकुल पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा शिक्षाविद कामाख्या नारायण सिंह,वरीय न्यायालयकर्मी रणजीत सिंह,एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार सिन्हा,प्राचार्या रीना दाराद, अधिवक्ता पंकज कुमार अम्बष्ठ, संतोष सिन्हा, कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, डोमचांच के सचिव शिवकुमार मेहता,सहसचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह,कोर कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, महेश शर्मा व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि कोडरमा जिला 20- सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता जी को प्राचार्या रीना दाराद ने माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया. साथ ही साथ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित पूर्ववर्ती छात्रों अंकित राज (डिप्टी कलेक्टर) और रौशन कुमार (स्टेट टैक्स ऑफिसर) का फूलों का गुलदस्ता देकर प्राचार्या ने और निर्देशक सुनील कुमार सिन्हा ने उक्त दोनों पूर्ववर्ती छात्रों को शाॅल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष स्वागत किया. स्वागत गीत “अति सत्यम् शिवम् सुंदरम् …..” को कक्षा अष्टम की निगार परवीन, लाईबा परवीन, तबस्सुम परवीन, निखत सबा ने गाया व भाव- नृत्य से जागृति कुमारी, रिया राज, सुहानी कुमारी, ऋषिका कुमारी, प्रिया कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने सभी का मन मोह लिया. वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत अनेक भाव नृत्य, गीत, नाटक प्रस्तुत किए गए और अतिथियों के हाथों छात्र-छात्राओं को विभिन्न चरणों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों ,विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संपन्न मौखिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता(क्विज)के प्रथम,द्वितीय, तृतीय समूह को, 95% या अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, इंडोर गेम्स- कैरम एकल, कैरम युगल शतरंज, बैडमिंटन, आउटडोर गेम्स के विभिन्न खेल स्पर्धाओं से संबंधित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में “ऑपरेशन सिंदूर” में नारी शक्ति के पराक्रम को प्रदर्शन करने वाली प्रीति, रिया, कुमकुम, सल्तनत, सुहानी, प्रिया, जागृति, श्रावणी, आराध्या, परी एवं अंशिका ने उपस्थित माताओं, बहनों एवं बच्चियों को बहुत प्रभावित किया.साथ ही साथ आरुषि, आकृति, अंशिका सोनाली, रौशनी, अनन्या, कोमल, सानिया एवं रिया द्वारा प्रस्तुत ” फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया ” के माध्यम से भारतीयों के द्वारा मनाए जाने वाले विविध उत्सवों को प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया.सभी कार्यक्रमों का संचालन लोकप्रिय उद्घोषक रणजीत सिंह एवं शिक्षक मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर डॉक्टर आई. सी. दास, संत अरविंद एकेडमी के निदेशक विवेक इंद्र गुरु,कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज कंध्वे,कोर कमेटी सदस्य दिलीप राणा, कन्हैयालाल, रामकृष्ण मेहता,संदीप कुमार, संजीत साव, राजेश कुमार गुप्ता, बसंत शर्मा, अनिल कुमार,जयप्रकाश मेहता, सुजीत कुमार ,सरस्वती ज्ञान मंदिर की प्राचार्या श्वेता मेहता, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,काली मंडा डोमचांच की शिक्षिका पूनम सिंह, शशि बाला बर्णवाल, शिक्षक संजय कुमार, रौशन कुमार, शुभम कुमार, सौरव कुमार, प्रेरणा प्रिया ,प्रणव प्रखर, , शिक्षिका राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, मधु कुमारी, मुस्कान कुमारी,छात्राएं सुहानी,परी, आराध्या, अंशिका, सीमा, रेखा, छात्र प्आशीष,प्रिंस,करण,चंदन, समर,अंकित,विकास, प्रियांशु, आभास, सन्नी , अनंत, शिवम, शुभम सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित हुए,

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp