Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरबीआई के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा की जानकारी

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखंड यूनिट हेड :  प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,

कोडरमा : सतगावां।भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार,बुधवार को प्रखंड के बासोडीह पंचायत सचिवालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया की बासोडीह और सतगावां शाखा तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अग्रणी जिला प्रबंधक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं,विशेषकर केवाईसी और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रभारी रत्नेश कुमार ने ग्रामीणों को केवाईसी दस्तावेज़ों,सी-केवाईसी और खाता अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए,बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आगाह किया कि वे केवाईसी अपडेट करने के नाम पर अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।मनी म्यूल और अन्य वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए आरबीआई द्वारा जारी जागरूकता वीडियो भी दिखाए गए।शिविर में स्पष्ट किया गया कि आरबीआई का मूल मंत्र का जानकार बनें,सतर्क रहें।शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे जनधन खाता,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाकर ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सक्षम बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक विमल कांत झा,बैंक ऑफ इंडिया बासोडीह शाखा के प्रबंधक अविनाश आनंद,स्वधार फीनक्सेस के वित्तीय साक्षरता प्रभारी रत्नेश कुमार,बी.सी विनय शंकर वैद्य, सुजीत कुमार, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, सुजीत यादव,अनिकेत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp