Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डोमचांच में एक ही रात दो किशोर,किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी और मातम-दिल को दहला देने वाली घटना.घटना की जांच में जुटी पुलिस.

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
डोमचांच में एक ही रात दो किशोर,किशोरी ने लगाई फांसी,इलाके में सनसनी और मातम

दिल को दहला देने वाली घटना.घटना की जांच में जुटी पुलिस.

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र में एक ही रात दो अलग-अलग गांवों में एक युवक और एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना तेतरियाडीह गांव की है, जहां अनिल यादव के 17 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ने बीती रात अपने कमरे में पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। साहिल कक्षा 11वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब उसकी मां उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए.साहिल पंखे से झूल रहा था। उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना बेहराडीह गांव की है, जहां 15 वर्षीय प्रियांशी कुमारी,पिता महावीर साव ने भी कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियांशी कक्षा 10वीं की छात्रा थी और इन दिनों परीक्षा दे रही थी। सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर पिता ने दरवाजा तोड़ा तो वह छत से फंदे पर लटकी मिली।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इलाके में शोक का माहौल है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp