Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण शिक्षा कवच अंतर्गत आवासीय कार्यक्रम के विद्यार्थियों का विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न …

Author Image
Written by
News Star Bharat

कोडरमा ब्यूरो रतन कुमार साव की रिपोर्ट,

“परीक्षा पर अंतिम प्रहार : सफलता की तैयारी” कार्यक्रम का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

परीक्षा का भय समाप्त कर योजनाबद्ध व आत्मविश्वास भरा अध्ययन आवश्यक : उपायुक्त ऋतुराज

झारखण्ड : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन,कोडरमा के तत्वावधान में संपूर्ण शिक्षा कवच अंतर्गत संचालित आवासीय कार्यक्रम (सत्र 2025–26) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “परीक्षा पर अंतिम प्रहार : सफलता की तैयारी” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज,जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने आवासीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके शैक्षणिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थियों को माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025–26 के लिए सुनियोजित एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई गई है।उपायुक्त ऋतुराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु यह आवासीय कार्यक्रम संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोडरमा जिला निरंतर प्रगति कर रहा है।उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा पदाधिकारी की टीम द्वारा कार्यक्रम की समग्र रूपरेखा तैयार की गई,ताकि मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके.उपायुक्त ने विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन,आत्मविश्वास एवं समय प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि परीक्षा का भय समाप्त कर योजनाबद्ध अध्ययन आवश्यक है। उन्होंने अंतिम 10 दिनों के लिए अध्ययन की दिनचर्या बनाने, नियमित रिवीजन करने, प्रश्नों का उत्तर स्पष्ट एवं व्यवस्थित ढंग से लिखने तथा प्रत्येक विषय का गहन अध्ययन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।इस अवसर पर आवासीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित साप्ताहिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ऋतुराज,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाया गया, जिससे उनकी तैयारी मजबूत हुई।इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने तथा यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु बच्चों एवं उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा संबंधित शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, विद्यार्थियों के अभिभावक,फिलो टीम के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp