Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नंबर प्लेट पर YADAV लिख नियमों का मजाक बनाने वाला स्कॉर्पियो चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : एक ओर जहां धनबाद में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, लोगों को लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर फैशन के लिए लोग खुल्लमखुल्ला मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन कर रहें हैं। एक ऐसा ही वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायर हो रहा था, जिसमे एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो YADAV 0304 नंबर और पुलिस स्टिकर के साथ धनबाद की सड़कों पर फर्राटे भर रही थी। वहीं, इसका वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है।

पुलिस ने वाहन को धनबाद के बरमसिया से जब्त किया है। जिसका ओरिजनल नंबर JH10CS 0304 है। इस संदर्भ में धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी.द्विवेदी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी को जब्त करने में हुए विलंब का मुख्य कारण वायरल वीडियो में गाड़ी के नंबर प्लेट पर सिर्फ लास्ट के चार अंक दिखाई देना था, जिस वजह से गाड़ी ट्रेस होने में समय लगा। लेकिन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने अपने प्रयास से अन्ततः गाड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि गाड़ी के मालिक ने फैशन के चक्कर में वाहन के नंबर से छेड़छाड़ की है, जो परिवहन अधिनियम के नियमों के उलंघन का एक गंभीर मामला है। नंबर प्लेट वायलेशन के साथ-साथ इस गाड़ी में और जो भी वायलेशन पाए जाएंगे उसको देखते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह सिक्युरिटी वायलेशन भी हो सकता है, ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी मोटर वाहन अधिनियम उलंघन न करें, नियमों का पालन करते हुए ही वाहन का उपयोग करें।

इसके साथ ही ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को मोटर वाहन अधिनियम को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले वर्ष करीब 12 सौ वाहनों के सीसे से ब्लैक फ़िल्म उतरवा कर कार्रवाई की गई थी, इस वर्ष भी लगातार वैसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ ऐसी गाड़ियां अभी भी हैं जो मोटर वाहन अधिनियम का उलंघन कर रहें हैं, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड न • 32 का पार्षद रश्मि राज को बनाना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp