Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कतरास बाजार डकैती कांड का खुलासा: धनबाद पुलिस ने 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ भारी मात्रा में सोना-चांदी

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : जिले के चर्चित कतरास बाजार डकैती कांड का खुलासा पुलिस ने महज कुछ घंटों में कर दिखाया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई बड़ी मात्रा में सोना और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कतरास बाजार स्थित खेतान टावर कॉम्पलेक्स में संचालित “विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स” ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान चार अपराधियों को जोगता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं।बताया गया कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद रेलवे लाइन होते हुए भाग रहे थे, तभी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आभास चंद्र सिंह, जवान प्रदीप कुमार और रितेश मीणा की सतर्कता से उन्हें पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन, सिक्के, बिछिया और पायल सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान मिला।घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि इस डकैती में करीब 20 से 22 किलोग्राम चांदी और लगभग 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटे गए थे। पुलिस अब गिरोह के शेष सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp