Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुजफ्फरपुर, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के तहत 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों का शीतकालीन स्टडी टूर, मुजफ्फरपुर में औद्योगिक व स्वास्थ्य संस्थानों का किया भ्रमण

Author Image
Written by
News Star Bharat

बिहार : आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के तहत 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों का शीतकालीन स्टडी टूर, मुजफ्फरपुर में औद्योगिक व स्वास्थ्य संस्थानों का किया भ्रमण

आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (फेज–वन) के अंतर्गत 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु पदाधिकारियों की टीम शीतकालीन स्टडी टूर के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुँची। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को औद्योगिक विकास, उद्यमिता, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन तथा प्रशासनिक समन्वय की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बियाडा के डीजीएम एवं जिला उद्योग केंद्र के जीएम द्वारा टीम को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का विस्तृत अवलोकन कराया गया।

भ्रमण की शुरुआत बेला औद्योगिक क्षेत्र से हुई, जहाँ प्रशिक्षु अधिकारियों ने बैग क्लस्टर, हैंडीक्राफ्ट उद्योग सहित कई अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन व्यवस्था, रोजगार सृजन तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उद्यमियों एवं वहां कार्यरत कर्मियों से संवाद कर उद्योगों के व्यावहारिक पहलुओं को समझा और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

इसके उपरांत अधिकारियों की टीम ने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) स्थित कैंसर हॉस्पिटल का भ्रमण किया। यहाँ उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन, मरीजों की सुविधा, उपचार व्यवस्था, संसाधनों के उपयोग तथा अस्पताल के संचालन तंत्र की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने कैंसर हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, रोगी प्रबंधन प्रणाली तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी चुनौतियों और समाधान की जानकारी प्राप्त करने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रहा।

इसके बाद टीम ने मोतीपुर स्थित इथेनॉल प्लांट का अवलोकन किया। यहाँ अधिकारियों को इथेनॉल उत्पादन प्रक्रिया, प्लांट की क्षमता, तकनीकी पहलुओं, पर्यावरणीय मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षु अधिकारियों ने इस औद्योगिक इकाई के संचालन, प्रबंधन , रोजगार सृजन में भूमिका तथा औद्योगिक इकाई के प्रोडक्शन प्रणाली को भी समझा।

इस प्रकार आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज–वन के अंतर्गत आये प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न औद्योगिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर उत्पादन, प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किये। भ्रमण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम द्वारा की गई। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी तथा परीक्ष्यमान आईएएस डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यक्रम के सुचारू संपादन हेतु आवश्यक समन्वय एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया। यह स्टडी टूर प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशासनिक प्रशिक्षण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp