Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोंदूडीह की झाड़ियों में मिला वासेपुर के युवक का शव, इलाके में सनसनी..सिर पर मिले चोट के निशान..पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा..मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के पास लाल बंगला के आगे झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान वासेपुर न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी के मुताबिक, जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वहां काफी बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं। युवक के सिर के एक तरफ, आंख के ऊपर हल्की चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा।

पुलिस युवक के आखिरी समय की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp