
, ब्यूरो रिपोर्ट : साहिबगंज,
साहिबगंज के युवा एथलीट एमानुएल किस्कू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रौशन किया है। जहां 110 मीटर हर्डल्स में शानदार प्रदर्शन के आधार पर एमानुएल को ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स के भारतीय टीम ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है जहां अब उनकी नजर भारतीय टीम में जगह बनाने पर है।

यहां आपको बता दें कि सिदो कान्हु स्टेडियम स्थित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु और राजस्थान उच्च विद्यालय के कक्षा 9 वीं के छात्र एमानुएल किस्कू 6 और 7 अक्टूबर को गोवा के अटल स्टेडियम में 110 मीटर हर्डल्स का ट्रायल देंगे। जहां एमानुएल ने खेलो झारखंड एसजीएफआई प्रतियोगिता के साथ साथ लखनऊ में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 17 में शानदार प्रदर्शन किया था।


इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वर्ल्ड स्कूल गेम्स के भारतीय टीम ट्रायल का मौका मिला है। वही अगर गोवा ट्रायल में उनका अंतिम चयन होता है, तो वे 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उधर एमानुएल वर्ल्ड स्कूल गेम्स के ट्रायल के लिए आमंत्रित होने वाले साहिबगंज के पहले एथलीट हैं जहां उनकी यह उपलब्धि ने जिले के युवा खिलाड़ियों में नई उम्मीद जगाई है।

वही एमानुएल की सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा चाहे गांव या छोटे शहर से हो, मेहनत, अनुशासन और सही प्रशिक्षण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है। वही युवा एथलीट के कोच सह प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव का इस सफलता में बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने एक आदिवासी समाज से आए हुए खिलाड़ी को कुशल मार्गदर्शन प्रदान करते हुए यहां तक पहुंचाया है।









