
, ब्यूरो रिपोर्ट : कोडरमा,
कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां तिलैया थाना क्षेत्र के
रांची-पटना नेशनल हाईवे स्थित सुभाष चौक पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई,

जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक स्कॉर्पियो में फंस गई और स्कॉर्पियो उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

इस हादसे में 20 वर्षीय सोनू सिद्दीकी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहम्मद आजाद गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार बिहार के नवादा से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है और गाड़ी से बियर की खाली बोतल भी बरामद हुई है। मृतक सुभाष चौक पर ही मीट की दुकान चलाता था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।









