Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पड़ोसी ने युवक को छत से पिलर के सरिया में फेंका, सात दिन इलाज के बाद पंकज की मौत

Author Image
Written by
News Star Bharat

ब्यूरो रिपोर्ट,

गोड्डा : एक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य अब इस दुनिया में नहीं है। पीछे रह गए हैं बूढ़े माता-पिता, मासूम बच्चे और बिस्तर पर लाचार पत्नी। मामला पंकज कुमार की मौत से जुड़ा है, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, घटना 6 सितंबर की है। मेहरमा प्रखंड के इटहरी गांव के पंकज कुमार अपने घर की छत पर बिजली से संबंधित काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोसी से किसी मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पांच लोग बल्ली मंडल, विजय मंडल , अजय मंडल, विकास मंडल, सीटू मंडल ने पंकज को छत से उठाकर नीचे फेंक दिया।

परिजनों के मुताबिक, नीचे गिरने के दौरान पंकज लोहे के सरिए पर जा गिरे और सरिया उनके शरीर में घुस गया। गंभीर रूप से घायल पंकज को आसपास के ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब सात दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार पंकज ने दम तोड़ दिया।

पंकज की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों के अनुसार, पंकज ही घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद बूढ़े माता-पिता, छोटे बच्चों और बीमार पत्नी के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

कार्रवाई में देरी पर उठ रहे सवाल

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन घटना के करीब दस दिन बाद और पंकज की मौत के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल न्याय चाहिए और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। वहीं, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना और जांच की वर्तमान स्थिति स्पष्ट होना भी महत्वपूर्ण है।

अब इस परिवार की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और न्याय की प्रक्रिया पर टिकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp