Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चतरा में ‘सब पढ़ो, सब बढ़ो’ का कड़वा सच : जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार करने को विवश स्कूली बच्चे। शिक्षा के लिए मौत से जंग; झारखंड में उफनती नदी चीरकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, सिस्टम की घोर अनदेखी।

Author Image
Written by
News Star Bharat

ब्यूरो रिपोर्ट : स्पेशल पैकेज स्टोरी…,

 

शिक्षा के लिए मौत से जंग; झारखंड में उफनती नदी चीरकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, सिस्टम की घोर अनदेखी।


चुनावी वादों की खुली पोल; मयूरहंड में पुल न होने से उफनती नदी पार कर पढ़ाई करने को मजबूर मासूम।


खतरे में बचपन; बारिश में जानलेवा होता है स्कूल का सफर, नदी में जलस्तर बढ़ते ही दांव पर लगती है जान।


चतरा : झारखंड सरकार का स्लोगन है सब पढ़ो, सब बढ़ो, लेकिन चतरा में इसकी हकीकत है- ‘नदी पार करो और जान जोखिम में डालकर पढ़ो’।

मयूरहंड प्रखंड के बाराडीह बेला गांव के मासूम हर दिन मौत से खेलकर शिक्षा हासिल करने को विवश हैं। हुक्मरानों की यह अनदेखी इन बच्चों के लिए किसी जंग से कम नहीं है।

आंखों में भविष्य संवारने का सपना लेकर जब ये बच्चे घर से निकलते हैं, तो उफनती जलधारा इनके कदम रोक देती है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोढी पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित पुल नहीं है, बल्कि मासूमों को नदी की छाती चीरकर जाना पड़ता है।

नेता चुनावों में वादों के बड़े-बड़े पुल बांधते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही ये बच्चे अपने इस जानलेवा ‘जल-संघर्ष’ में अकेले छोड़ दिए जाते हैं।

स्कूल के शिक्षक वासुदेव दांगी बताते हैं कि विद्यालय में 91 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 70% छात्र और खुद शिक्षक हर दिन इसी तेज धार को पार कर स्कूल आते हैं।

जरा सा मौसम बिगड़ते ही खौफ छा जाता है। जलस्तर बढ़ने के डर से बच्चों की समय से पहले ही छुट्टी करनी पड़ती है।

कई बार बच्चे स्कूल में फंस जाते हैं, तो शाम ढलने पर परिजनों और शिक्षकों को उन्हें अपनी गोद में उठाकर यह खौफनाक नदी पार करानी पड़ती है।

पार्वती, आर्यन और शिवम जैसे दर्जनों बच्चों का दर्द है कि बारिश में उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अचानक आई बाढ़ में कोई अनहोनी हो गई और किसी घर के चिराग बुझ गए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

लगातार उठते सवालों के बीच जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने कहा है कि यह गंभीर समस्या चतरा उपायुक्त के समक्ष रखी जाएगी।

वहीं, शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी का दावा है कि जिले के DMFT फंड में पर्याप्त राशि मौजूद है और जल्द ही इसका समाधान होगा।

अब देखना यह है कि फाइलों में दर्ज ये वादे जमीन पर कब उतरते हैं और इन नौनिहालों को सुरक्षित रास्ता कब नसीब होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp