Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद …

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी बस्ती मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का सिर और शरीर अलग-अलग जगहों पर मिला है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।


बताया जाता है कि गांव निवासी किशोर कुमार महतो शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर पहले महिला के पैर पर पड़ी। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था और सिर शरीर से अलग था। घटना की सूचना आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से अगरबत्ती समेत कुछ पूजा सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने महिला की नरबलि देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।हालांकि, पुलिस ने फिलहाल नरबलि की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि रांची से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। दोनों टीमों की जांच के बाद घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp