Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिसरी पंचायत के बड़चोरगाईं गांव के खम्हन टोली और रनगड़ा टोली बिजली से वंचित।

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

आजादी के 78 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर ग्रामीण।

लोहरदगा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ आज भी कई ग्रामीण इलाकों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिसरी पंचायत के बड़चोरगाई गांव के खमहन टोली एवं रंगड़ा टोली के ग्रामीण बिजली की सुविधा से वंचित हैं। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आज भी अंधेरे में जीवन-यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रंगड़ा टोली में करीब 50 परिवार निवास करते हैं और यहां शत-प्रतिशत आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। लंबे समय से बिजली की मांग किए जाने के बावजूद अब तक स्थायी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो सकी है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली से होने वाले सभी कार्य प्रभावित।

गांव में बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में बिजली जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। इसके बावजूद गांव के लोगों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल चार्ज करने, बच्चों की पढ़ाई करने, बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरणों का उपयोग करने सहित कई आवश्यक कार्य प्रभावित हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश।


बिजली व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार मांग और समस्या से अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द गांव में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आने वाले चुनाव में “बिजली नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया जा सकता है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते गांव में विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलता है, तो चुनाव में वोट बहिष्कार की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।


प्रशासन से शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए खमहन टोली और रंगड़ा टोली में जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के इस दौर में भी यदि गांव के लोगों को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़े, तो यह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है, ताकि वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित परिवारों को जल्द रोशनी मिल सके।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp