Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हजारीबाग के विकास पर योगेंद्र साव का हमला, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद पर लगाए गंभीर आरोप

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

बोले- दो साल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं, जनप्रतिनिधि राजनीतिक ताकत और व्यापारिक हित साधने में जुटे

हजारीबाग। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता के दौरान हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में विधायकों और सांसदों की ओर से ऐसी कोई उल्लेखनीय उपलब्धि सामने नहीं आई है, जिसे क्षेत्र की जनता विकास के रूप में देख सके। चाहे हजारीबाग हो या बरकाकाना, भाजपा के विधायक हों या दूसरे जनप्रतिनिधि, सभी अपनी राजनीतिक ताकत और व्यापारिक हितों को साधने में लगे हुए हैं।

जनता को भिखारी बनाने पर तुले हैं जनप्रतिनिधि : योगेंद्र साव

योगेंद्र साव ने तीखे अंदाज में कहा कि ये लोग जनता को भिखारी बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध वसूली, रेलवे साइडिंग में रैक लोडिंग और आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से अपना दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं है और वे अपने हित साधने में लगे हैं।

साव ने सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पर जमीन दलाली का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों की प्राथमिकता जनता और क्षेत्र का विकास नहीं, बल्कि अपना राजनीतिक और व्यापारिक हित है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग केवल मोदी जी के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

सड़क-नाली बदहाल, बारिश में शहर बन जाता है जलमग्न

शहर की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए योगेंद्र साव ने कहा कि हजारीबाग टाउन और आसपास की सड़कें तथा नालियां पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही जगह-जगह पानी भर जाता है और जलजमाव की भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में हर तरफ कूड़ा-कचरा दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग में न तो कोई सामूहिक स्विमिंग पूल है और न ही ऐसा बेहतर बुनियादी ढांचा दिखाई देता है, जिससे शहर के विकास का दावा मजबूत हो। साव के मुताबिक, इन परिस्थितियों से साफ है कि हजारीबाग विकास के मामले में काफी पीछे छूट चुका है।

सवाल पूछने पर जनप्रतिनिधियों के जवाब पर भी बरसे

सोशल मीडिया पर जनता की ओर से जनप्रतिनिधियों से पूछे जा रहे सवालों का जिक्र करते हुए साव ने कहा कि मीडिया और जनता कहीं भी और कभी भी सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन सवालों के जवाब में जनप्रतिनिधियों की ओर से जिस तरह के अटपटे और गैर-जिम्मेदाराना जवाब सामने आ रहे हैं, वह उनकी दिग्भ्रमित मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने यहां तक कहा कि नेताओं को पहले अपना मानसिक इलाज कराना चाहिए। योगेंद्र साव ने कहा कि ऐसे लोगों के रहते हजारीबाग का समग्र विकास होना संभव नहीं है।

बोले- जनता समझ चुकी है कौन क्या कर सकता है

भविष्य की राजनीति को लेकर भी योगेंद्र साव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि कौन क्या कर सकता है और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद और विधायक अपनी प्राथमिकताओं में विफल रहे हैं और आने वाले दिनों में यहां से इनका सफाया होना तय है।

कांग्रेस को बताया झारखंड के विकास का विकल्प

योगेंद्र साव ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र मजबूत विकल्प है। उन्होंने राहुल गांधी को देश का ऐसा नेता बताया, जिनके पास स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को साकार करने का विजन है। साव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही राज्य और देश का वास्तविक विकास संभव है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

बुधवार, 21 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp