Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग..11 हजार वोल्ट की चपेट में आकर झुलसा था एजाज अंसारी..परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज का खर्च नहीं देने का लगाया आरोप

Author Image
Written by
News Star Bharat

. ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे एक कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग को लेकर उसके परिजन और ग्रामीण अस्पताल के सामने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ वर्षों से गेट-ग्रील का काम कर रहे एजाज अंसारी तीन सितंबर को अस्पताल की छत पर काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो के बीजीएच में भर्ती तो कराया, लेकिन आगे के इलाज का खर्च देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और इलाज के लिए मुआवजे की मांग की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

तस्वीरें धनबाद के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल की हैं, जहां मंगलवार को उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब करंट से झुलसे कर्मी के परिजन और ग्रामीण अस्पताल के गेट के सामने पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर के मिल्लत नगर निवासी एजाज अंसारी पिछले करीब डेढ़ वर्षों से अस्पताल में गेट-ग्रील का काम करते थे। तीन सितंबर को अस्पताल की छत पर काम करने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। हादसे में एजाज गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एजाज का प्राथमिक उपचार कराया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो के बीजीएच में भर्ती करवाया। लेकिन इसके बाद इलाज में होने वाले खर्च के लिए अस्पताल प्रबंधन ने आर्थिक मदद देने से इनकार कर दिया।

इलाज का खर्च नहीं मिलने से नाराज परिजन और ग्रामीण मंगलवार को अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एजाज लंबे समय से अस्पताल में काम कर रहे थे। ऐसे में हादसे के बाद उनके इलाज की जिम्मेदारी से अस्पताल प्रबंधन को पीछे नहीं हटना चाहिए। ग्रामीणों ने घायल कर्मी के समुचित इलाज और आर्थिक मदद की मांग की है।

फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से घायल एजाज अंसारी के इलाज का खर्च और उचित मुआवजा देने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp