Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साहिबगंज : एक माह के भीतर मांझी टोला व स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण शुरू कराने का एसडीओ ने दिया भरोसा

Author Image
Written by
News Star Bharat

कीचड़युक्त पगडंडी पर धान की खेती के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया प्रशासन

एक माह के भीतर मांझी टोला व स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण शुरू कराने का एसडीओ ने दिया भरोसा

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड क्षेत्र के पोआल गांव में लंबे समय से जर्जर सड़क और आवागमन की समस्या को लेकर ग्रामीणों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जहां ग्रामीणों की ओर से कीचड़युक्त पगडंडी पर धान की खेती करने के अल्टीमेटम के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। जहां जिला एवं प्रखंड प्रशासन की संयुक्त टीम ने पोआल गांव पहुंचकर विभिन्न टोलों का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई।

इस निरीक्षण टीम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा और बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। जहां सभी अधिकारियों ने पोआल गांव के डिगरा टोला, मांझी टोला सहित अन्य मोहल्लों का दौरा कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने तथा बारिश के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से रखा।

विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने किया था वोट बहिष्कार

उधर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश नया नहीं है जहां पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी पोआल गांव के ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया था। उस समय ग्रामीणों को मनाने के लिए तत्कालीन प्रयास के तहत बीडीओ नागेश्वर साव ने जेसीबी की मदद से सड़क को दुरुस्त कराने की कोशिश की थी। साथ ही साथ ग्रामीणों को जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया गया था जहां प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

एक माह में शुरू होगा सड़क निर्माण

उधर पोआल गांव के निरीक्षण के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने ग्रामीणों और मुखिया को भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर मांझी टोला और स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली कच्ची सड़क का निर्माण पीएम जनमन योजना के तहत शुरू कराया जाएगा।

उधर एसडीओ ने मौके पर सड़क की बदहाल स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि सड़क की स्थिति वास्तव में काफी खराब है। आगे उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराकर आवागमन की समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

उधर प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है जहां अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की ओर से दिए गए एक माह के आश्वासन पर टिकी हुई है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp