
स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट
कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के राजनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी सह अखंड संकीर्तन के उपलक्ष में सार्वजनिक पूजा समिति के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन हुआ

.भंडारा में धरगांव, फुलवरिया,पुरनाडीह,खरखार, नवाडीह,बेहराडीह,मसनोडीह डोमचांच,महेशपुर,बच्छेडीह के साथ डोमचांच, मरकच्चो जयनगर चंदवारा सतगांवा

कोडरमा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के श्रद्धालु भक्त भंडारा में भाग लिए.भंडारा में कोडरमा जिला के साथ-साथ दूसरे जिला के भी श्रद्धालु भक्त भंडारा में पहुंचे.

भंडारा कार्यक्रम के सफल बनाने में सार्वजनिक पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण की भूमिका अहम रही.वहीं समिति के सक्रिय नवयुवक की रुचि देखने को मिला.

भंडारा में आकर्षण का मुख्य केंद्र साफ सफाई के साथ-साथ मंदिर में सजा आधुनिक लाइट तथा आधुनिक फ्लावर की सजावट श्रद्धालु भक्तों को अपनी ओर खींच लिया भव्य भंडारा में लगभग 10000 से अधिक श्रद्धालु भक्त महाप्रसाद खिचड़ी का आनंद लेते हुए अपने आप को यहो भाग्य समझे.भव्य भंडारा की चर्चा चौक चौराहे पर खूब हो रही है

श्रद्धालु भक्त यह भी कह रहे हैं कि इस प्रकार का भंडारा बहुत कम देखने को मिलता है
भंडारा में विधि व्यवस्था एवं महाप्रसाद खिचड़ी की गुणवत्ता की खूब चर्चा हो रही है
साथ ही साथ महाप्रसाद बनाने वाले मिस्त्री की भी खूब तारीफ हुई.समिति के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया









