Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में मिलेगी अपोलो की सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवा, कोलकाता के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नियमित परामर्श, गंभीर मरीजों को लंबी यात्रा से मिलेगी राहत

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : धनबाद और आसपास के मरीजों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता की सुपर स्पेशलिटी ओपीडी क्लीनिकल सेवाएं अब कैलाश हॉस्पिटल, धनबाद में उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए बार-बार कोलकाता की लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

इस संबंध में धनबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉक्टर आशीष बजाज ने बताया कि इस पहल के तहत कोलकाता स्थित अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर नियमित रूप से कैलाश हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और ऑन्कोलॉजी सहित विभिन्न प्रमुख सुपर स्पेशलिटी विभागों के विशेषज्ञों की सेवाएं मरीजों को मिलेंगी।
डॉ. मोनिका मीणा ने बताया कि कैंसर और महिलाओं से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मरीजों को परामर्श देंगे। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बीमारी की जांच, उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया को लेकर विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी।

रोबोटिक सर्जरी की विशेषज्ञता भी होगी उपलब्ध इस पहल की एक महत्वपूर्ण विशेषता रोबोटिक सर्जरी से जुड़ी विशेषज्ञता और उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी है। धनबाद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और आधुनिक उपचार के विकल्पों की जानकारी मिलने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च की बचत होगी।

विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय सलाह बेहद महत्वपूर्ण है। ओपीडी के माध्यम से मरीजों को संभावित लक्षणों की पहचान, आवश्यक जांच और आगे के उपचार की दिशा में विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिल सकेगा। इससे संभावित कैंसर के मामलों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।
स्थानीय स्तर पर सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध होने से मरीज अपनी बीमारी, आवश्यक जांच और उपचार के विकल्पों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर आगे के इलाज की योजना बनाने में भी सुविधा होगी।
अपोलो की सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवा शुरू होने से धनबाद के अलावा आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी। प्रेस वार्ता में डॉक्टर आशीष बजाज, डॉ. मोनिका मीणा, डॉ. देबोज्योति चक्रवर्ती, धर्मेंद्र कुमार राय और डॉ. सोजत चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp