Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए इरफान अंसारी, बोले- अधूरा सपना मिलकर करेंगे पूरा …SNMMCH की व्यवस्था पर मंत्री ने कहा- लापरवाही हुई तो किसी को नहीं बख्शूंगा..भाजपा के आंदोलन पर बोले- भीड़ में गुंडे और दंगाई शामिल थे

Author Image
Written by
News Star Bharat

. ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : जिले के निजी अस्पताल में इलाजरत अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू के जाने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। वहीं एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में बिजली नहीं रहने से महिला की मौत के मामले पर मंत्री ने मीडिया में चल रही खबरों को दुष्प्रचार बताया। इसके साथ ही छात्रों के आंदोलन को लेकर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए बड़ा सदमा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भाई और एक ऐसे साथी को खो दिया है, जो हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का अधूरा सपना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी लोग मिलकर पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और आम लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी को छिपाना नहीं चाहिए, क्योंकि बीमारी के गंभीर होने पर स्थिति संभालना मुश्किल हो जाता है।

वहीं एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में बिजली नहीं रहने से महिला की मौत के सवाल पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और मीडिया में इसका दुष्प्रचार किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि अगर अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने कहा कि धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था पिछले 20 वर्षों से खराब रही है और उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि पांच साल में पूरी व्यवस्था को चमत्कारिक तरीके से बदल दें।

वहीं आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के विरोध में भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन की भीड़ में कुछ भाजपा के लोग शामिल थे और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भीड़ में शामिल कुछ लोग युवा नहीं बल्कि गुंडे और दंगाई हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp