
, ब्यूरो रिपोर्ट,
गिरिडीह। राज्य के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। 56 वर्षीय मंत्री के निधन की खबर फैलते ही पूरे गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई। शहर स्थित मर्सी हॉस्पिटल में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों की भीड़ जुटने लगी।

मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार समेत जिले के कई वरीय अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

वहीं शहर के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य लोग भी मर्सी हॉस्पिटल पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनके निधन की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।

मंत्री के निधन को लेकर मर्सी हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शाहजाद शेख ने भी जानकारी ।









