Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद..तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक थैलों से मिली केन बियर व अंग्रेजी शराब..कीमत करीब 20,460 रुपये

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

धनबाद : रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ RPF को बड़ी सफलता मिली है। RPF की स्पेशल टास्क टीम ने गश्त और जांच के दौरान हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। ट्रेन के पिछले जनरल कोच से लावारिस हालत में मिले तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैलों की तलाशी लेने पर 66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार 460 रुपये आंकी गई है।

मामला धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 का है, जहां ट्रेन संख्या 13051 हावड़ा-ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद RPF की स्पेशल टास्क टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के पिछले जनरल कोच में तीन पिट्ठू बैग और दो प्लास्टिक के थैले संदिग्ध हालत में मिले।

मौजूद यात्रियों से बैग और थैलों के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इन पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद RPF जवानों ने गवाहों की मौजूदगी में सभी बैगों की तलाशी ली।


तलाशी के दौरान कुल 66.75 लीटर केन बियर और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20,460 रुपये बताई जा रही है।

बरामद शराब और बियर की बोतलों पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ अंकित है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब को पश्चिम बंगाल से बिहार या किसी अन्य प्रतिबंधित क्षेत्र में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।

ट्रेन के अल्प ठहराव को देखते हुए RPF टीम ने बरामद बैगों को प्लेटफॉर्म के हावड़ा छोर पर उतारा और शनिवार तड़के करीब 3 बजकर 30 मिनट पर गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई पूरी की।

RPF पोस्ट धनबाद के उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपा जाएगा।

फिलहाल RPF और संबंधित विभाग शराब तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपी और शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp