Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी, भराई शुरू..कुर्मी डीह पांडे बस्ती के पास धंसान से मचा हड़कंप..प्रभावित लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की मांग

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,
धनबाद : जिले के केंदुआडीह इलाके में अचानक जमीन धंसने से दो बड़े गोफ बनने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है।

अग्नि प्रभावित क्षेत्र कुर्मी डीह पांडे बस्ती से कुछ दूरी पर खाली जमीन में गुरुवार देर शाम अचानक दो बड़े गोफ बन गए और गोफ से तेजी से गैस निकलने लगा। जिससे इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही BCCL प्रबंधन मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। वहीं, आज BCCL अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों गोफ की भराई का काम किया जा रहा है।

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर कुर्मी डीह पांडे बस्ती के पास खाली स्थान पर अचानक जमीन धंसने से दो बड़े गोफ बन गए। गोफ से गैस निकलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि धंसान का दायरा बढ़ा तो आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही BCCL प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग कर दी, ताकि कोई व्यक्ति या मवेशी गलती से धंसान क्षेत्र में न पहुंच सके। इसके बाद शुक्रवार को BCCL प्रबंधन की मौजूदगी में गोफ की भराई का काम शुरू किया गया है।

वहीं, स्थानीय JMM नेता महादेव हासदा ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि बस्ती से कुछ ही दूरी पर इस तरह अचानक गोफ बनना चिंता का विषय है। उन्होंने BCCL प्रबंधन से अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास कराने की मांग की है।

इधर, BCCL अधिकारी लव प्रताप सिंह ने बताया कि कुर्मी डीह समेत आसपास के प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है और सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल

खाली स्थान पर गोफ बना है, जिसकी भराई कराई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें।

फिलहाल BCCL की ओर से गोफ की भराई कराई जा रही है, लेकिन अग्नि प्रभावित क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने आसपास रहने वाले लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp