Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह मोड़, राजा तालाब स्थित पानी टंकी के समीप एक घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह मोड़, राजा तालाब स्थित पानी टंकी के समीप एक घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति को भनक तक नहीं लगने दी और अलमारी व बक्से में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात के समय गृहस्वामी राजेश महतो और उनकी पत्नी मंजू देवी घर में अकेले थे। उनका बेटा गौरव महतो बाहर रहकर काम करता है, जबकि बहू रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर को निशाना बनाया।

परिजनों के अनुसार, चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर के कमरों को खंगाला और अलमारी तथा बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी करने के बाद चोरों ने घर के दरवाजे पर बाहर से छिटकिनी लगा दी, ताकि बुजुर्ग दंपति तत्काल बाहर न निकल सकें। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब चोरी की घटना का पता चला तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने मामले की सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दी। आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस तत्काल जांच-पड़ताल के लिए मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों की ओर से 112 नंबर पर कॉल किए जाने के बाद पुलिस टीम घर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


चोरी की इस वारदात के बाद परिवार में भय का माहौल है। वहीं, बेटे गौरव महतो ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि घर में बुजुर्ग दंपति मौजूद थे और चोर रात के समय घर में घुसकर चोरी कर आसानी से फरार हो गए, तो यह इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। अब पुलिस के लिए चुनौती है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचकर मामले का जल्द खुलासा करे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp