
, धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद : सोशल मीडिया की क्या ताकत होती है इसका एक प्रमाण देखने को धनबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था उस वीडियो में साफ देखा जा रहा था की दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते एक बच्ची को किस प्रकार घेर कर काट रहे थे।

जिसका खबर न्यूज़ स्टार भारत चैनल में प्रसारित किया गया था वही जब सोशल मीडिया में इस मामले को प्रमुखता से रखा तो धनबाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली और आनंन फानन में वैसे आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया।

हालांकि इस दौरान एक बात और समय सामने आई आवारा कुत्तों को पकड़ने आए निगम कर्मी ने बताया कि इस काम में उन लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा कई बार तो जब हम उन्हें पकड़ते हैं तो कुछ लोग उन्हें छुड़ा देते हैं

नगर निगम लोगों से सहयोग की अपील भी की अब सवाल यह उठता है की क्या हर काम हम अधिकारियों और कर्मियों के भरोसे छोड़ सकते हैं क्या हमारा कोई दायित्व नहीं बनता हमें भी अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए

अपना क्षेत्र साफ सुथरा हो स्वच्छ हो सुरक्षित हो इसे हमें खुद आगे बढ़कर करना चाहिए निगम या अधिकारी अन्य संस्था हमारी सेवा के लिए है उससे पहले हमें सुधारना होगा और हमें एक साफ सुरक्षित समाज का निर्माण करना होगा।









