Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद के प्रमुख चौराहों पर उत्साहपूर्वक चला “राखी फॉर रोड सेफ्टी” अभियान, स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को रक्षासूत्र बांधकर लिया सुरक्षित सफर का वचन

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को धनबाद शहर के प्रमुख चौराहों पर “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस अनूठे अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शहर के व्यस्ततम चौराहों पर तैनात रहकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनसे अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भावनात्मक वचन लिया।

चरणबद्ध आयोजन: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिटी सेंटर चौक, पूजा टॉकीज, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग और मेमको मोड़ पर क्रमवार जागरूकता अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा की शपथ: बच्चों ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ओवर-स्पीडिंग से बचने और यातायात संकेतों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प कराया।

नागरिकों का सकारात्मक रुख: राहगीरों और वाहन चालकों ने बच्चों के इस भावनात्मक प्रयास की सराहना की और नियमों के अनुपालन का भरोसा दिया। बिना हेलमेट मिले चालकों को रोककर बच्चों ने स्नेहपूर्वक उन्हें जीवन रक्षा का महत्व समझाया।

जिला प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से पुनः अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत बनाएं। सुरक्षित ड्राइविंग से ही दुर्घटनाओं में होने वाली जन-धन की हानि को रोका जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp