Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश, जयराम महतो से 24 घंटे में सार्वजनिक माफी की मांग, विधायक पर प्राथमिकी और कार्रवाई की मांग..कार्रवाई नहीं हुई तो काला बिल्ला, धरना, सड़क जाम और कार्य बहिष्कार तक का आंदोलन

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : जिले में बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा फोन पर कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा धनबाद ने मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में प्रेस वार्ता कर इस मामले पर कड़ा आक्रोश जताया। एसोसिएशन ने विधायक से 24 घंटे के भीतर आम जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारी और कर्मी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा धनबाद के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस पदाधिकारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

एसोसिएशन के अनुसार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी की ओर से इस पूरे मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष को लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित फोन पर गाली-गलौज के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे।

आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर गए और इस दौरान टेबल पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची के निर्देश के अनुसार धनबाद जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मी धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि विधायक 24 घंटे के भीतर आम जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आगे की कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर धनबाद जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मी अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर भी विरोध दर्ज करा सकते हैं।

फिलहाल पुलिस एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि सम्मान और कार्रवाई के सवाल पर वह पीछे हटने वाला नहीं है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि डुमरी विधायक जयराम महतो इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और प्रशासन इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp