
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,
धनबाद : जिले से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस का वज्र वाहन धनबाद पहुंचा है। आजमगढ़ जिले की पुलिस धनबाद मंडल कारा में बंद एक अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी आजमगढ़ जिले के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल आरोपी धनबाद मंडल कारा में बंद है।
आजमगढ़ पुलिस वज्र वाहन के साथ धनबाद पहुंची और मंडल कारा में बंद आरोपी को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ ले जाया जाएगा। पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब आजमगढ़ पुलिस उससे पूछताछ करेगी।
फिलहाल धनबाद मंडल कारा में कानूनी प्रक्रिया जारी है और इसके पूरा होने के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी है।









