Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्लेफ्ट लिप से पीड़ित 7 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा रांची

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में क्लेफ्ट लिप से पीड़ित 7 बच्चों को सफल सर्जरी के लिए आज रांची भेजा गया। 5 महीने से 13 वर्ष तक की आयु के इन बच्चों को विशेष वाहन से रांची स्थित ‘देव कमल अस्पताल’ रवाना किया गया है। रांची रवाना होने से पहले बच्चों और उनके अभिभावकों को अल्पाहार दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि उपायुक्त का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को जन्मजात विकृति से मुक्त कर एक सामान्य और आत्मविश्वास से भरा जीवन प्रदान करना है। इस क्रम में आज जामडीह टुंडी के एक 5 माह, मुकुंदा के 8 माह, बरमसिया के 13 माह, नेतवारी आंगनबाड़ी के 2 वर्ष, पुलिस लाइन व हरमाडीह के 9 वर्ष तथा बांसजोरा के 10 वर्षीय सहित सात बच्चों को रांची भेजा गया।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर लाखों रुपये का खर्च आता है, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के अलावा आरबीएसके चिकित्सक और शिविर के नोडल पदाधिकारी भी रांची गए हैं, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड तैयार किया गया है और सर्जरी के बाद भी उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाएगी।बताया कि तकनीकी कारणों से इस बार यह ऑपरेशन सदर अस्पताल में संभव नहीं हो सका, किंतु अगले दो महीनों के भीतर सदर अस्पताल में ही क्लेफ्ट लिप सर्जरी की स्थायी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

मौके पर उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

और भी पढ़ें

धनबाद के मटकुरिया निवासी फर्जी पत्रकार बनकर गोलू सिंह ने की ठगी, 2.70 लाख रुपये हड़पने की शिकायत, बैंक मोड़ थाना में आवेदन देकर पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग, धनबाद प्रेस क्लब और पुलिस के नाम पर पैसे लेने का आरोप

-
✕
[news_reels]
WhatsApp