Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद पुलिस ने बीसीसीएल के जर्जर भवन में चल रहे अवैध लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है…

Author Image
Written by
News Star Bharat

BCCL के जर्जर भवन में चल रही थी करोड़ों की अवैध लॉटरी फैक्ट्री, धनबाद पुलिस ने मारा छापा
धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट ,

धनबाद : निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है. बाबूडंगाल मोड़ स्थित बीसीसीएल के जर्जर दो मंजिला क्वार्टर में शुक्रवार रात हुई छापेमारी के दौरान करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, हाईटेक प्रिंटिंग मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए. कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,

SDPO लीलेश्वर महतो के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. सूचना थी कि जर्जर भवन में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित लॉटरी टिकटों की छपाई कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जा रही है. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कई लोग भाग निकले,

( छापेमारी में मिले लॉटरी बनाने का उपकरण )

छापेमारी में दो बड़े डिजिटल प्रिंटर, आठ छोटे प्रिंटर, दो कटर मशीन, प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाले रंग, स्टीकर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भारी मात्रा में कागज बरामद किए गए. जब्त सामग्री को दो ट्रैक्टरों के माध्यम से थाना ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि यहां आधुनिक मशीनों से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित लॉटरी टिकट तैयार किए जा रहे थे,

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यहां से तैयार लॉटरी टिकट झारखंड के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और रांची के अलावा पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर और वर्धमान तक भेजे जाते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसके आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी है. कार्रवाई के दौरान कई प्रतिबंधित कंपनियों के लॉटरी टिकट भी जब्त किए गए हैं. पुलिस के अनुसार बरामद टिकटों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है,

निरसा पुलिस के मुताबिक मामले में छापेमारी जारी है. कांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. बिहार और झारखंड में लॉटरी की सप्लाई यहां से की जा रही थी. पूरे सिंडिकेट की तालाश की जा रही है.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp