Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भव्य कलश यात्रा का आयोजन, भक्तिमय हुआ पूरा धरगांव पंचायत…

Author Image
Written by
News Star Bharat

स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

12 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा कार्यक्रम को सफल किए,

कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के नीचे टोला में श्री श्री 1008 नौवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रूद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन 20 फरवरी 28 फरवरी तक होना है.20 फरवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ,आयोजन को लेकर श्रद्धालु भक्तों में उत्साह उमंग देखा गया.कलश यात्रा कार्यक्रम में लगभग 600 श्रद्धालु भक्त माताएं बहने माथे पर कलश लेकर ओम नमः का जाप करते हुए 12 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर अपने जीवन को चरितार्थ की.कलश यात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा ध्वजा धारी आश्रम के महामंडलेश्वर महाराज सुखदेव जी के कर कमलो से फीता काटकर किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री शालिनी गुप्ता,कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव,राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,जिप सदस्य लक्ष्मण यादव के साथ-साथ मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया,वार्ड सदस्य,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल से होते हुए सूर्या चौक,पंचवासी नगर,क्रांति चौक,दुर्गा मंडप अडवारिया,उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरगांव, राजनगर धरगांव,तिवारी टोला,मुखिया जी का बागान,पोखरिया,फुलवरिया दुर्गा मंडप,शिव नगर फुलवरिया मिडिल स्कूल फुलवरिया काली मंडा फुलवरिया पुनादी चौक पुरनाडीह,दुर्गा मंडप नवादा चौक से होते हुए उत्तर वाहिनी नदी में कलश में जल को भरा गया.कलश कार्यक्रम में भाग लेने वाली माताएं बहने माथे पर कलश में जल लेकर मंद मंद चाल चलते हुए मन ही मन ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नवादा बस्ती,नवादा चौक,भगलूडीह,तारा बाबा,सूर्या चौक होते हुए यज्ञ स्थल पर आए, जगह-जगह पर श्रद्धालु भक्तों के लिए शरबत नींबू पानी की व्यवस्था किया गया,वहीं फुलवरिया शिवनगर में श्रद्धालु भक्तों के ऊपर पुष्प बारिश भी किया, काली मंडा फुलवरिया के प्रांगण में समिति के द्वारा शरबत का भी व्यवस्था किया गया,नवादा बस्ती में श्रद्धालु भक्तों के लिए गुड दही का शरबत का पान कराया गया,श्रद्धालु भक्त डीजे की धुन पर खूब नाचे गाए,जय जयकारा से पूरा गांव,पड़ोसी गांव भक्तिमय हो गया.यज्ञ स्थल पर प्रसाद के रूप में श्रद्धालु भक्तों को खीर का वितरण किया गया.भव्य कलश यात्रा का चर्चा चौक चौराहे पर खूब हो रही है.नवलशाही थाना पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर चौकस रहे.रुद्र यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण के साथ-साथ शांति सुरक्षा दल के सदस्य की भूमिका अहम रहा.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp