
कोडरमा ब्यूरो : रतन कुमार साव रिपोर्ट
कोडरमा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोडरमा की एक औपचारिक बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ +2 ईकाई विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक में जिला संयोजक अतुल आनंद, नगर मंत्री सुधांशु यादव एवं जिला संगठन मंत्री नितेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षाविद राहुल कुमार एवं नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्रहित एवं राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए +2 स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अभाविप की विचारधारा से जोड़ा जा सके। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा,संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।संगठन की एकता,अनुशासन और आगामी कार्ययोजनाओं को सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ। मौके पर आयांश कुमार आयुष कुमार, रवि कुमार श्रवण कुमार,गौरव कुमार,राजवर्धन कुमार,ऋषि गुप्ता,स्वयं कुमार,









