
झारखंड स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट
कोडरमा : काजल देवी पति प्रकाश मेहता साकिन महेशपुर थाना डोमचांच जिला कोडरमा द्वारा डोमचांच थाना में इस आशय का लिखित आवेदन समर्पित किया गया कि उनके पति प्रकाश मेहता दिनांक 07.02.2026 की रात्रि से लापता हैं। उनका काफी खोजबीन किये, किंतु कोई पता नहीं चला। आज सुबह समय 07.36 बजे मेरे पति अपने मोबाईल नंबर 9661136576 से फोन किये कि उनका किडनैप हो गया है वे जयनारायण मेहता पे० मेघलाल मेहता साकिन लक्षीबागी,अटका थाना बगोदर जिला गिरिडीह के घर में हैं।15 लाख रूपये देने पर छोडने की बात कह रहे हैं। आवेदिका के उक्त आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना कांड सं0 22/26, दि० 10.02.26 धारा 140 (2) बी०एन०एस० के तहत दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुदीप सिंह,भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक महोदय, कोडरमा द्वारा अनिल कुमार सिंह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा इस टीम में तकनीकी टीम को भी सम्मिलित करते हुए अपहृत की शीघ्र सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जाने लगी। इस दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण,कॉल डिटेल,सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर गहन जॉंच करते हुए मात्र छः घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति प्रकाश मेहता को उसके रिश्ते में लगने वाले बहनोई जयनारायण मेहता पिता मेघलाल मेहता साकिन लक्षीबागी अटका थाना बगोदर जिला गिरिडीह के घर से सकुशल बरामद किया गया। अपहृत की बरामदगी पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपहृत व्यक्ति प्रकाश मेहता से सुक्षमतापूर्वक पूछताछ की गयी। जिस कम में पुलिस टीम को उसके द्वारा बतलाया गया कि जयनारायण मेहता इनके रिश्तेदार हैं। जयनारायण मेहता को उनकी पत्नी बैजंती देवी के नाम पर एक चौदह चक्का ट्रक सं0 JH02BM 1755 था,जिसे वे अशोक कुमार पे० महेन्द्र साव साकिन पेटो थाना केरेडारी जिला हजारीबाग को एक एग्रीमेंट के तहत अठाईस लाख एकावन हजार रूपये में दिनांक 26 जून 2024 को बिकी किये थे,जिस एग्रीमेंट में ये गवाह थे। एग्रीमेंट के अनुसार ट्रक का कुल मूल्य दो माह के अंदर ट्रक मालिक (प्रकाश मेहता) को ट्रक खरीददार(अशोक कुमार) द्वारा भुगतान कर देना था। किंतु ट्रक खरीददार अशोक कुमार तय समय में पैसों का भुगतान नहीं किया। तब ट्रक मालिक (प्रकाश मेहता) केस कर दिया। जो माननीय न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच दिनांक 07.02.26 को सुबह में महेशपुर चौक,डोमचांच में इन्हें जयनारायण मेहता मिला और बोला कि उसे उसका घर लक्षीबागी अटका मोटरसाईकिल से पहुॅचा दे। तब ये जयनारायण को अपने मोटरसाईकिल से उसका घर लक्षीबागी अटका ले गये। चूँकि जयनारायण इसका रिश्तेदार था, इसलिए ये उसके घर पर रहने लगे। इस दौरान जयनारायण इन्हें कहने लगा कि ट्रक खरीददार पैसा नहीं दे रहा है और ये गवाह है,इसलिए खरीददार से पैसा दिलवा दे। तब ये पैसा दिलवाने से बचने के लिए अपनी पत्नी बैजंती देवी को अपने मोबाईल से फोन किये कि अपहरण हो गया है और 15 लाख रूपये पर छोडेगें। पुलिस टीम द्वारा जयनारायण मेहता से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि प्रकाश मेहता इन्हें अपने मोटरसाईकिल इनके घर पर लेकर आया था तथा इनके साथ ही रह रहा था। चूँकि प्रकाश मेहता ट्रक बिकी के एग्रीमेंट में गवाह था,इसलिए उसे ट्रक खरीददार से पैसे दिलवाने के लिए बोले थे। इसके बाद प्रकाश मेहता पैसा दिलवाने से बचने के लिए अपने स्वयं को अपहरण हो जाने की बात अपनी पत्नी को अपने मोबाईल से बतलाया। पुलिस टीम द्वारा प्रारंभिक जॉच में अपहरण की यह घटना झूठी एवं भ्रामक पायी गयी है। पुलिस टीम कथित अपहृत प्रकाश मेहता को अपने साथ लेकर डोमचांच थाना आयी एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









