
कोडरमा ब्यूरो : रतन कुमार साव की रिपोर्ट,
हाई मास्ट लाइट लगवाने का कार्य चल रहा है जल्द ही सभी चौक चौराहे पर लग जाएगा : कुशवाहा
कोडरमा। कोडरमा बचाओ संघर्ष समिति (KBSS) के महेश भारती नप क्षेत्र कोडरमा भावी अध्यक्ष प्रत्याशी ने शनिवार को नगर प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा से मिलकर नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत सभी 15 वार्डो के गांव मोहल्ला के विभिन्न चौक चौराहे पर हाई मास्ट लाईट लगाने को लेकर मांग किए जिसपर प्रशासक ने तुरंत संज्ञान में लिया और कहा कि इस पर काम चल रहा है सभी वार्डो के पार्षदों से लिस्ट मांगा गया है साथ ही अपने स्तर से चौक चौराहे को भी चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगवाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। वही श्री भारती ने कहा कि झारखंड की बिजली रानी की काफी दयनीय स्थिति है। आए दिन खास कर रात में अनियमित बिजली कटौती होते रहती है जिसके कारण शहर के विभिन्न वार्डो के गांव मोहल्ला के चौक चौराहे पर अंधेरा छा जाता है जिसके कारण आम राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है साथ ही लोग असुरक्षित महसूस करते हैं और डर का साए मे रहा करते है। इसलिए शहर में सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर रौशनी की जरूरत है। साथ ही हाई मास्ट लाईट लगाने से रात में दुर्घटनाओं और अपराधों को कम करने में मदद करती हैं।









