Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 का सफल आयोजन प्रारंभ …

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड स्टेट हेड : रामकृष्ण मेहता,
जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,दिये जरूरी दिशा-निर्देश

कोडरमा। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्री-बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में माध्यमिक परीक्षा से संबंधित विषयों एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय की परीक्षा, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान एवं कला संकाय की परीक्षा आयोजित की जा रही है।प्री-बोर्ड के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में दिनांक 06.01.2026 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं दिनांक 07.01.2026 को हिंदी, 08.01.2026 को विज्ञान, 09.01.2026 को सामाजिक विज्ञान तथा 10.01.2026 को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।इसी क्रम में प्री-बोर्ड के अंतर्गत वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में दिनांक 06.01.2026 को वाणिज्य,विज्ञान एवं कला संकाय के लिए अंग्रेजी (कोर) विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दिनांक 07.01.2026 को वाणिज्य संकाय से बिजनेस स्टडीज, विज्ञान संकाय से गणित तथा कला संकाय से हिंदी (इलेक्टिव) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिनांक 08.01.2026 को वाणिज्य संकाय से एंटरप्रेन्योरशिप, विज्ञान संकाय से भौतिकी तथा कला संकाय से इतिहास की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिनांक 09.01.2026 को वाणिज्य संकाय से एकाउंटेंसी, विज्ञान संकाय से रसायन तथा कला संकाय से भूगोल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दिनांक 10.01.2026 को वाणिज्य संकाय से अर्थशास्त्र, विज्ञान संकाय से जीव विज्ञान तथा कला संकाय से अर्थशास्त्र/राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्री-बोर्ड परीक्षा के पहले दिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp