Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इधर कोल इंडिया के सीईओ पहुचे धनबाद, ऊधर भड़क गई जहरीली गैस, एक की ली जान, बीसीसीएल के प्रति आक्रोश

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : कोल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी. साईराम के धनबाद दौरे के दौरान केंदुआडीह क्षेत्र में एक बार फिर जहरीली गैस का खतरा सामने आया है। मंगलवार की सुबह नया धोड़ा राजपूत बस्ती निवासी सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र सिंह की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह परिजन सुरेंद्र सिंह को जगाने उनके कमरे में पहुंचे। आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल में मौत की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

गौरतलब है कि झारखंड के धनबाद जिले में बीसीसीएल की केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में तीन दिसंबर से जहरीली गैस का रिसाव जारी है। गैस रिसाव की पहली चपेट में नया धोड़ा निवासी प्रियंका कुमारी की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन चार दिसंबर को केंदुआ पांच नंबर निवासी ललिता देवी की भी गैस की वजह से जान चली गई थी। इस दौरान दर्जनों लोग बीमार पड़े थे।

घटना को 26 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक गैस रिसाव पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम के लिए लगातार विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन हालात में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है।

इधर, केंदुआ में एक और मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही बीसीसीएल के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भयावह हो सकते हैं।

उधर, गैस रिसाव के बीच मंगलवार को कोल इंडिया के सीईओ बी. साईराम धनबाद पहुंचे हैं। उनके दौरे के दौरान जहरीली गैस रिसाव और उससे हो रही मौतों का मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना जताई जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp