Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद, SNMMCH से बच्चे चोरी मामले धनबाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित माँ को सौंपा, वरीय पुलिस अधीक्षक माँ बच्चे से मिलने पहुंचे दिए बेबी किट्स

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMCH) से चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह बरामदगी भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती से की गई है। बच्चे के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों SNMCH के स्त्री एवं प्रसूति विभाग से नवजात बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी क्रम में पुलिस को भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती में बच्चे के होने की सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद नवजात को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित है। पुलिस परिजनों को सौंप दी है।

इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे संगठित गिरोह भी हो सकता है।

इस पुरे मामले के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव, विधि व्यवस्था उपाधीक्षक नौशाद आलम, सरायढेला थाना प्रभारी तथा JMM के कई नेता अस्पताल में पहुंचकर के माँ-बच्चे और उनके परिवार से मिले, जहाँ SSP प्रभात कुमार ने माँ को बेबी किट प्रदान किये।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा की इस पुरे मामले में सिटी SP के नेर्तित्व में उपाधीक्षक विधि व्यवस्था और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने रात 1 बजे बच्चे को सुरक्षित बरामद कर ली है। इस मामले में अब तक 4 लोगो की गिरफ्तारी किया गया है जिसमे एक अस्पताल का भी कर्मी भी शामिल है। पुलिस लगातार गतिबिधि पर नज़र बनाये हुए थे। चारो आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद SNMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही इस बच्चे की चोरी से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp