
, ब्यूरो रिपोर्ट,
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना पंचायत के नया टोला में बाढ़ का पानी एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। जहां शुक्रवार देर रात शौच के लिए घर से निकली 60 वर्षीय महिला पुष्पा देवी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

उधर मृतका की पहचान नया टोला निवासी मुरारी मंडल की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। जहां मृतका के पति मुरारी मंडल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुष्पा देवी रात में शौच के लिए घर से बाहर गई थीं इसी दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

वही घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एसआई अखिलेश कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
मुरारी मंडल, मृतका महिला के पति
उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही बाढ़ के बीच हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।









