
, ब्यूरो रिपोर्ट,
जमशेदपुर : सोनियार वैश्य कल्याण महिला समिति जमशेदपुर की ओर से हरियाली तीज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पारंपरिक परिधान में तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं ने गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना रहा।

समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।









