
, ब्यूरो रिपोर्ट,
देवघर : बैजु कृष्णा ट्रस्ट के तत्वावधान में सार्वजनिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, बैजूधाम बाघमारा की ओर से इस वर्ष दो दिवसीय भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर परिसर स्थित योग कुटीर में समिति के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान ने किया।

इस दौरान विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि समिति द्वारा हर वर्ष भव्य तरीके से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का दसवां आयोजन है। वहीं, जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1990 में बैजू मंदिर गली से हुई थी, जो अब बैजूधाम के बाघमारा में आयोजित हो रहा है।

चार और पांच सितंबर को होगा आयोजन
समिति के अनुसार, चार सितंबर को सुबह पांच बजे जागरण और पट खुलने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद दैनिक पूजन, आरती, प्रतिमा दर्शन, भव्य शोभायात्रा और अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होगा। शाम को भजन-कीर्तन तथा मध्य रात्रि में महाआरती, चरणामृत वितरण और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
वहीं, पांच सितंबर को अखंड हरि कीर्तन का समापन, राधा-कृष्ण श्रृंगार एवं झूला दर्शन, सम्मान समारोह और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। देर शाम से भव्य भक्ति जागरण के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान बेला ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर प्रेम प्रसाद यादव, वरीय अधिवक्ता काशी प्रसाद यादव, समिति अध्यक्ष विनय यादव, मनोज यादव, रामरेख यादव, हरेंद्र कुमार, बैजु कृष्णा ट्रस्ट के सचिव सौरभ कुमार, प्रमोद यादव, रमेश यादव, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, फाल्गुनी यादव, अशोक यादव, राजेश भोक्ता, शुकदेव दास, दिनेश महथा, महेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।









