Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोस्ट वांटेड हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का वीडियो वायरल, फहीम खान को दी जान से मारने की धमकी।

Author Image
Written by
News Star Bharat

वाइरल : मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोयलांचल में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में प्रिंस खान सामान्य टी-शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि वीडियो में कई अत्याधुनिक हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरगना फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस खान का ऐसा वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी उसके द्वारा धमकी भरे वीडियो वायरल होते रहे हैं। ताजा वीडियो में वह खुले तौर पर कहता नजर आ रहा है कि उसके पास हथियार मौजूद हैं और वह फहीम खान तथा उसके परिवार को गोली से उड़ा देने की बात कर रहा है। वीडियो में वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस को भी चुनौती देता दिख रहा है।

वीडियो में प्रिंस खान यह दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस उसे पकड़ नहीं सकती और यदि कभी पुलिस उसे गिरफ्तार करती है तो वह खुद को गोली मार लेगा। साथ ही वह खुद को दुबई में होने का दावा करते हुए पुलिस को चुनौती देता हुआ दिखाई देता है।

वायरल वीडियो को लेकर फैली चर्चाओं के बीच धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। किसी भी तरह की अफवाह या धमकी से निपटने के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती है, इसपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नही है, कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

और भी पढ़ें

पाकुड़ : पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप लूटकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, नकदी और लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

-
[news_reels]
WhatsApp