Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

SNMMCH से नवजात चोरी कांड का खुलासा: 3 लाख में सौदे की साजिश, चार गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) से चोरी हुए नवजात बच्चे के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए नवजात (लड़का) को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

सोमवार को धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सरायढेला थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नवजात चोरी कांड का खुलासा किया। मौके पर डीएसपी नौशाद आलम और सरायढेला थाना प्रभारी मनजीत कुमार भी मौजूद थे।
सिटी एसपी ने बताया कि यह मामला SNMMCH के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग, वार्ड नंबर C/II से जुड़ा है। पीड़िता सरिता देवी, पति शालीग्राम मरांडी, ग्राम भेलवे (थाना मनियाडिह) की निवासी हैं, जिनके नवजात बच्चे का जन्म 25 दिसंबर 2025 को हुआ था। 27 दिसंबर की रात अस्पताल से नवजात की चोरी कर ली गई। मामले में 28 दिसंबर को सरायढेला थाना कांड संख्या 267/2025 दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभिलाषा सिंह को बच्चा चाहिए था। इसी आवश्यकता के चलते उसने अपने पति कौशल कुमार सिंह के साथ मिलकर नवजात की खरीद-फरोख्त की साजिश रची। इस दौरान इश्तियाक अंसारी और हसिमुद्दीन अंसारी के माध्यम से 3 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सौदे के तहत 80 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से और 70 हजार रुपये का चेक दिया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों इश्तियाक अंसारी, हसिमुद्दीन अंसारी, कौशल कुमार सिंह और अभिलाषा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 29 दिसंबर 2025 को चोरी किया गया नवजात बच्चा भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp