Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 सितम्बर तक प्राप्त किए जा सकेंगे फॉर्म-6 के आवेदन, कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे

Author Image
Written by
News Star Bharat

पात्र युवा भारतीय नागरिकों को एसआईआर मतदाता सूची से जोड़ने के लिए करें प्रेरित— के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एसआईआर के माध्यम से तैयार मतदाता सूची परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में की जाती है संरक्षित

15 सितम्बर तक प्राप्त किए जा सकेंगे फॉर्म-6 के आवेदन, कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग अपेक्षित

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नए एवं युवा पात्र भारतीय नागरिकों को फॉर्म-6 एवं निर्धारित घोषणा-पत्र के माध्यम से मतदाता सूची में शामिल करने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद नए एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। दावा-आपत्ति की अवधि में फॉर्म-6 के आवेदन 15 सितम्बर 2026 तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से तैयार मतदाता सूची को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है, इसलिए कोई भी पात्र भारतीय नागरिक पंजीकरण से वंचित न रहे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 08 सितम्बर 2026 तक प्राप्त फॉर्म-6 की मतदान केंद्रवार समीक्षा में पाया गया कि राज्य के कुल 31,892 मतदान केंद्रों में से 410 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 9,326 मतदान केंद्रों पर मात्र 1 से 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त 8,399 मतदान केंद्रों पर 6 से 10, 9,198 पर 11 से 20, 3,096 पर 21 से 30 तथा 1,463 मतदान केंद्रों पर 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शून्य फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों में रांची में सर्वाधिक 217, दुमका में 38, देवघर में 35, साहेबगंज में 28, गढ़वा में 22 तथा गिरिडीह में 21 मतदान केंद्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार कांके (अ.जा.) में सर्वाधिक 133, हटिया में 43, भवनाथपुर में 22, मांडर (अ.ज.जा.) में 21, सिकारीपाड़ा (अ.ज.जा.) में 20 तथा खिजरी (अ.ज.जा.) में 19 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है।

के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा पूर्ण करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ ‘होम-टू-रोल’ सत्यापन के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र युवाओं की पहचान करें तथा स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर ECINET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दें। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से भी अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में पात्र युवा भारतीय नागरिकों की पहचान कर उन्हें फॉर्म-6 जमा करने के लिए प्रेरित करने और इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की।

उन्होंने सभी निर्वाचन पदाधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा 15 सितम्बर के भीतर कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

जेपीएससी-सीजीएल धांधली के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, सोरेन सरकार पर बरसे नेता..भाजपा ने सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की..भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

-
[news_reels]
WhatsApp