
स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,
कोडरमा : DAV Public School, Domchanch में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह,विश्वास और सम्मान का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

वहीं छात्र भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना प्रकट की। इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का सुंदर वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार एवं दिलीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बाँधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, जिम्मेदारी और भाईचारे का पवित्र संदेश देने वाला त्योहार है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और आपसी सद्भाव से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं निदेशकों ने सभी विद्यार्थियों को एक-दूसरे का सम्मान करने,सहयोग की भावना रखने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, उल्लास और भाई-बहन के स्नेह से सराबोर नजर आया।









