Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दावा-आपत्ति की नोटिस सुनवाई को लेकर उपायुक्त ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 को लेकर आज सभी ईआरओ, एईआरओ तथा अतिरिक्त एईआरओ को दावा-आपत्ति के दौरान संबंधित दस्तावेजों की जांच व नोटिस सुनवाई को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावा एवं आपत्ति अवधि में दर्ज मामलों की नोटिस सुनवाई तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच का कार्य आगामी 24 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करें। इस प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराएं।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने नोटिस सुनवाई, साक्ष्य सत्यापन एवं दावों के निष्पादन से संबंधित तकनीकी व विधिक पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ में ईआरओ, एईआरओ तथा अतिरिक्त एईआरओ की शंकाओं का समाधान किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से नोटिस सुनवाई व सत्यापन कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया।

ऑनलाइन प्रशिक्षण में सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, निरसा के ईआरओ सह एडीएम सप्लाई पंकज कुमार, धनबाद विस के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, झरिया विस के ईआरओ सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, टुंडी विस के ईआरओ सह डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विस के ईआरओ सह निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, सभी एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp