Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, तोपचांची के केवट टोला में सामूहिक विसर्जन, जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दी मां मनसा को विदाई

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद ब्यूरो : नीतीश कुमार की रिपोर्ट,

धनबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच भी आस्था और परंपरा पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ा। तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत स्थित केवट टोला में मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। श्रद्धालु बारिश के बीच प्रतिमाओं को कंधे पर लेकर महतो तालाब तक पहुंचे। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

बारिश की तेज बूंदें… कंधे पर मां मनसा की प्रतिमा और जुबां पर मां के जयकारे। यह नजारा देखने को मिला तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत के केवट टोला में, जहां आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।

गांव में स्थापित मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को अपने कंधों पर उठाकर महतो तालाब पहुंचे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।

कोरकोट्टा गांव में केवट समुदाय मां मनसा को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजता है। गांव में करीब 200 केवट परिवार रहते हैं और समुदाय के बीच मां मनसा की पूजा की विशेष मान्यता है।

ग्रामीणों के अनुसार, मां मनसा की पूजा पूरी होने के बाद ही समुदाय के लोग तालाबों में मछली पकड़ने की शुरुआत करते हैं। यही वजह है कि हर साल मां मनसा की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाती है।

इस वर्ष गांव के करीब 30 घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद सभी प्रतिमाओं को एक साथ विसर्जन के लिए निकाला गया। महिलाओं और बच्चों ने भी विसर्जन यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मां की विदाई के दौरान श्रद्धालु लगातार जयकारे लगाते रहे और सुख-शांति की कामना की। लगातार बारिश के बावजूद सामूहिक विसर्जन का यह दृश्य गांव की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बन गया।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp