Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रथ पर सवार भारत माँ , झांसी की रानी, किसान की झांकी मन को मोह लिया,चौक चौराहे पर खूब हुई चर्चा.

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड स्टेट ब्यूरो : रामकृष्ण मेहता की रिपोर्ट,

सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया के बच्चे बच्चियों ने तिरंगा यात्रा में मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दिया

दर्शकों के नजर में एक नंबर पर रहा सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया की झांकी

युवा शक्ति एक नई सोच,डोमचांच के बैनर तले 9 अगस्त क्रांति दिवस के दिन नुनमन धोबी,चुरामन मोदी उदित नारायण मेहता मंगल साव के याद में शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन के साथ 9 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा डोमचांच प्रखंड के तमाम स्कूल तथा शिक्षण संस्थान झांकी एवं अपने संस्थान के बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए यात्रा प्रातः9:00 बजे से चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू होकर ऐतिहासिक शहीद स्मारक के प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री राम चौक होते हुए कालीमंडा,ढाब रोड सूर्य चौक महेशपुर होते हुए बस स्टैंड शहीद स्मारक में संपन्न हुआ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 हजार बच्चों की लंबी कतार,मनमोहक झांकी,तिरंगा यात्रा में लगभग 60000 दर्शकों की भीड़ पूरे झारखंड में अपना स्थान रखने लगा.तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,कोडरमा जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया,डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव,डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा,उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज,भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह,डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार,डोमचांच नगर पंचायत के तमाम वार्ड पार्षद,भाजपा नेता समाजसेवी रोहित कुमार मेहता विभिन्न राजनीतिक दल के कोडरमा जिला अध्यक्ष,समाजसेवी,बुद्धिजीवी,युवा शक्ति एक नई सोच डोमचांच के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण सहित हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे.वहींं हम बात करें तिरंगा यात्रा में शामिल सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया के बच्चे बच्चियों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों के दिल को जीत लिया.इतना ही नहीं पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कदम से कदम चाल मिलाकर एक साथ चलना देशभक्ति का संदेश देता है झांकी कार्यक्रम को बेहतर बनाने में विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम,विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण मेहता वरिष्ठ शिक्षक एवं झांकी का रूप देने वाले आशीष मिस्त्री,प्रदीप कुमार मेहता,अरुण कुमार,ममता कुमारी, अभिषेक कुमार का सराहनीय भूमिका रहा.वहीं झांकी के कलाकार के रूप में भारत माता निशा कुमारी,झांसी की रानी के रूप में काजल कुमारी,जवान के रूप में लक्ष्मी कुमारी,पुरुष किसान के रूप में सुमित कुमार पांडेय,महिला किसान के रूप चांदनी कुमारी,सृष्टि कुमारी,पूजा कुमारी,अनिशा कुमारी, मुस्कान कुमारी,प्रीति कुमार,कृष्ण कुमार,प्रिंस कुमार अंशु कुमार नीरज कुमार की प्रस्तुति दर्शकों के दिल को जीत लिया.वहीं भांगड़ा के धुन पर दर्शक थिरकते नजर आए.चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन चौकस रहे.तिरंगा यात्रा में एंबुलेंस तथा जगह-जगह पर पानी की व्यवस्था रहा.तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूल एवं शिक्षण संस्थान के सभी बच्चे बच्चियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिका ने पुडी कचौडी सब्जी का आनंद चखा. युवा शक्ति एक नई सोच के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव सचिव सुजित कुमार मेहता कोषाध्यक्ष अमरदीप कुमार साव के साथ-साथ तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण की भूमिका अहम रहे.

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp